बाबा आज देल छे आये
चिज्जी पिज्जी कुछ ना लाये
बाबा क्यों नहीं चिज्जी लाये
इतनी देली छे क्यों आये
कां है मेला बला खिलौना
कलाकंद, लड्डू का दोना
चूं चूं गाने वाली चिलिया
चीं चीं करने वाली गुलिया
चावल खाने वाली चुहिया
चुनिया-मुनिया, मुन्ना भइया
मेला मुन्ना, मेली गैया
कां मेले मुन्ना की मैया
बाबा तुम औ कां से आये
आं आं चिज्जी क्यों ना लाये
-श्रीधर पाठक
( 1860- 1928 )
चिज्जी पिज्जी कुछ ना लाये
बाबा क्यों नहीं चिज्जी लाये
इतनी देली छे क्यों आये
कां है मेला बला खिलौना
कलाकंद, लड्डू का दोना
चूं चूं गाने वाली चिलिया
चीं चीं करने वाली गुलिया
चावल खाने वाली चुहिया
चुनिया-मुनिया, मुन्ना भइया
मेला मुन्ना, मेली गैया
कां मेले मुन्ना की मैया
बाबा तुम औ कां से आये
आं आं चिज्जी क्यों ना लाये
-श्रीधर पाठक
( 1860- 1928 )
No comments:
Post a Comment